फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape victim and her mother threatened for not withdrawing the case

Moradabad News: केस वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rape victim and her mother threatened for not withdrawing the case
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी के जीजा और ममेरे भाई ने धमकी दी है। इस घटना से डरी सहमी मां-बेटी अपने घर में कैद हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने डिलारी के सुमानखेड़ा निवासी आसिफ, सिविल लाइंस के भटावली निवासी अय्यूब और भोजपुर के खइया निवासी सिराजुल के खिलाफ मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि सनिद नाम के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसने 18 अगस्त को आरोपी सनिद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से आरोपी जेल में है। महिला का आरोप है इसके बाद से आरोपी के परिजन और रिश्तेदार उसे और उसकी बेटी को धमकियां दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि 16 अक्तूबर की रात वह घर में थी। उसकी बेटी भी घर में थी। इसी दौरान दुष्कर्म के आरोपी के जीजा आसिफ, अय्यूब और ममेरा भाई सिराज घर आए। आरोपियों ने आते ही मां-बेटी को धमकाया और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोपी धमकी देकर गए हैं कि अगर केस वापस नहीं लिया तो वह मां-बेटी का मार देंगे। धमकियां मिलने के बाद से मां-बेटी डरी सहमी हैं। मूंढापांडे प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed