फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of a woman on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rape of a woman on the pretext of marriage
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी भोजपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के छह साल बाद ही पति की मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका दो बार जबरन गर्भपात भी कराया गया। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। आरोपी उसे किराए के घर में छोड़कर अपनी बहन के घर चला गया है। अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed