फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of a nurse on the pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Rape of a nurse on the pretext of marriage
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली नर्स ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता भोजपुर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में काम करती है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना में बताया कि उसके गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे जेल भी भेज दिया था। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता के सामने अपनी गलती मानी थी। आरोपी ने पीड़िता से कोर्ट में अपने पक्ष में बयान देने को कहा।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी के बहकावे में आकर उसने उसके कहे अनुसार कोर्ट में बयान दे दिए। बयान दिलाने के बाद आरोपी ने फिर से पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कहने लगा कि तुम्हारी अश्लील फोटो मेरे पास है, जिसे वायरल कर दूंगा। पीड़िता ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने पीड़िता का रिश्ता कहीं दूसरे युवक से तय कर दिया था। इसकी भनक आरोपी को लग गई तो उसने फेसबुक पर पीड़िता के नाम से फर्जी आईडी बनाई और उसमें अश्लील फोटो वाली डीपी लगा दी। बाद में वह फोटो फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसएसपी ने भगतपुर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article