फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of a girl on the pretext of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl on the pretext of marriage
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि एक साल पहले रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्त हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इसी दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी। तब आरोपी युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था। युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। अब आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने तेजाब से हमला करने की धमकी दी। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed