फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of a girl after molesting her for marriage, leaving her pregnant

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ दिया साथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl after molesting her for marriage, leaving her pregnant
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया गया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव निवासी युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक युवती को अपने साथ ले गया और करीब दो माह तक अपनी रिश्तेदारी में रखा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती को उसके घर छोड़ दिया। अब वह उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मूंढापांडे थाने में की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed