फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape after kidnapping a girl from Delhi, accused ran away with cash and jewelry

दिल्ली से युवती को अगवा कर दुष्कर्म, नकदी और जेवर लेकर भाग गया आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rape after kidnapping a girl from Delhi, accused ran away with cash and jewelry
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे दिल्ली से कार से अगवा कर ले आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नकदी और जेवर छीनकर उसे गांव के पास छोड़कर भाग गया। युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने संभल निवासी युवक पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदार का घर उसके गांव में है। यहां आरोपी का आना जाना रहता था। उसने युवती को कई बार निकाह करने का झांसा दिया, लेकिन पीड़ित तैयार नहीं हुई थी। इसके बाद वह अपने मां बाप के साथ दिल्ली चली गई और वहीं रहने लगी थी। युवती का कहना है कि आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात करने लगा। आरोप है कि 22 जनवरी को आरोपी युवक ने उसे कॉल की और कहा कि वह दिल्ली में है। उसे मिलने के लिए अपने पास बुला लिया। युवती नकदी और जेवर लेकर उसे मिलने आ गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे कार में जबरन बैठा लिया और अपने एक साथी के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती से नकदी और उसके जेवर भी छीन लिए। अगले दिन आरोपी ने कार से उसे उसके गांव में छोड़ दिया। इस बीच पीड़ित के चाचा-चाची व अन्य लोग आ गए तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलन पर दिल्ली से पीड़ित के मां- बाप आ गए। उन्होंने आरोपी के रिश्तेदार के जरिये उसके मां-बाप को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से साफ इनकार कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने मैनाठेर थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed