फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ranjit Murder Case: Accused Confess to Killing Over Love Affair

रंजीत हत्याकांड : आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात स्वीकारी

Fri, 22 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Murder Case: Accused Confess to Killing Over Love Affair
बिलारी। कमालपुर चंदौरा गांव में रंजीत चौहान की हत्या के मामले में नामजद आरोपी पिता-पुत्र को स्थानीय पुलिस ने कस्टडी में लेकर पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रंजीत की हत्या में प्रयुक्त तमंचा और फरसा बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग की रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

कमालपुर चंदौरा गांव में बीती चार मई की शाम रंजीत चौहान की गोली मारकर और सिर पर फरसे से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतक रंजीत चौहान के बड़े भाई पिंकू चौहान ने थाना बिलारी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कमालपुर चंदौरा गांव निवासी अजय और उसके पिता योगेंद्र, अजय के एक मौसेरे भाई को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी पुलिस दोनों हत्यारोपियों अजय और योगेंद्र को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें बनाकर पूरा जाल बिछा चुकी थी। इसी बीच दोनों नामजद आरोपियों अजय और योगेंद्र ने पुलिस की घेराबंदी को चकमा देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया।
थाना बिलारी प्रभारी ने बताया कि रंजीत की हत्या करने में नामजद आरोपियों अजय और योगेंद्र को मुरादाबाद की अदालत से निर्धारित समय के लिए कस्टडी रिमांड पर लाया गया और उनसे पूछताछ की गई। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर जरगांव रेलवे स्टेशन के निकट जंगल से रंजीत की हत्या में अजय द्वारा प्रयुक्त तमंचा और योगेंद्र द्वारा प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अजय ने बताया कि एक युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर रंजीत चौहान से उनकी रंजिश चल रही थी। थाना प्रभारी के अनुसार कस्टडी रिमांड का समय पूरा होते ही दोनों आरोपियों को पुन: जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि रंजीत चौहान हत्याकांड में जांच के दौरान प्रकाश में आए तीसरे आरोपी रविंद्र ग्राम चंगेरी थाना वजीरगंज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed