फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Random hoardings causing accidents, hoardings without permission

हादसे का सबब बन रहे बेतरतीब, बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Random hoardings causing accidents, hoardings without permission
मुरादाबाद। निगम प्रशासन की अनदेखी का लाभ उठा कर होर्डिंग्स लगाने वालों शहर के कई चौराहों व मोड़ वाले मार्ग को भी नहीं छोड़ा है। बिना अनुमति बेतरतीब ढंग से लगाए गए इन होर्डिंग्स से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन हादसों को दावत दे रहे है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए कुल 70 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए 20 गुणा 10 का साइज भी निर्धारित है। लेकिन शहर में न सिर्फ इन निर्धारित स्थानों पर स्वीकृत संख्या से अधिक होर्डिंग्स लगे हैं बल्कि उससे कहीं अधिक ऐसे स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं जो होर्डिंग्स के लिए चिह्नित ही नहीं है। वेव सिनेमा के पास दो होर्डिंग्स स्वीकृत हैं लेकिन उसके आसपास पांच होर्डिंग्स लगे हैं। खुशहाल पर रोड पर ब्रेड फैक्टरी के सामने दो होर्डिंग्स के स्थान पर छोटे बड़े पांच होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं शहर के तमाम ऐसे स्थान हैं जहां बिना अनुमति होर्डिंग्स छोटे-बड़े होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इनमें से बुद्धि विहार फेस वन से फेस टू को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित गोल चक्कर चौराहा भी एक है। इस चौराहे पर एक-दो नहीं बल्कि तीन होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्सों के चलते कई बार सामने से आरहा वाहन लोगों को नजर नहीं आ पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते कई बार हादसा हो चुका है। स्थानीय लोगों की मानें तो बीच-बीच में कुछ लोग बड़े आकार का होर्डिंग्स भी चौराहे पर रखने से बाज नहीं आते। जो कई-कई दिन लगा रहने के बाद ही नगर निगम के कर्मचारी उसे हटाते हैं। लेकिन चौराहे पर लोहे के एंगिल के साथ गड़े इन छोटे होर्डिंग्स की ओर उनका ध्यान नहीं जाता।

कमोवेश यही स्थिति रामगंगा विहार कालोनी स्थित पुलिस चौकी चौराहे, ईदगाह मार्ग, तहसील तिराहा, गांगन समेत अन्य स्थानों की है। इसके अलावा शहर के भीतर कई अन्य रास्तों की है। शहर में होर्डिंग्स के लिए निर्धारित लगभग सभी स्थानों पर होर्डिंग्स लगे हैं तथा उसके इर्दगिर्द अवैध रूप से भी कई होर्डिंग्स लगे हैं, लेकिन नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में निर्धारित 70 होर्डिंग्स स्थलों में से सिर्फ 47 स्थानों पर ही होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed