{"_id":"68911a8ca99ab415a0079564","slug":"rana-sugar-mills-agm-and-dgm-hr-now-arrested-on-kidnapping-charges-kanth-news-c-15-1-mbd1008-702103-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राणा शुगर मिल के एजीएम और डीजीएम एचआर अब अपहरण के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राणा शुगर मिल के एजीएम और डीजीएम एचआर अब अपहरण के आरोप में गिरफ्तार
Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)। राणा चीनी मिल बेलवाड़ा के बिलिंग क्लर्क ने अपने ही मिल के अधिकारियों पर अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने व रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पहले पुलिस ने मिल के एजीएम एचआर मुकेश काैशिक, डीजीएम एचआर बालेंद्र चाैधरी का सिर्फ शांतिभंग में चालान किया था। अब सोमवार को पुलिस ने दोनों अधिकारियों को क्लर्क के अपहरण, धमकी देकर रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोही निवासी जतिन कुमार ने बताया कि वह चीनी मिल में वेयर हाउस बिलिंग क्लर्क के रूप में तैनात है। जतिन ने बताया कि मिल के एजीएम एचआर मुकेश कौशिक निवासी चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, डीजीएम एचआर बालेंद्र चौधरी निवासी धनौरा जनपद अमरोहा, सिक्योरिटी इंचार्ज हरजीत सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने मिल में मक्का गाड़ी के गबन का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया।
यही नहीं आरोप है कि यह लोग बुधवार रात उसका अपहरण करके बिलारी शुगर मिल ले गए। जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गई। धमकी दी गई कि मक्का गबन की गई मक्का का रुपया वापस नहीं देने पर अंजाम ठीक नहीं होगा। जतिन कुमार ने बताया कि उसको मुश्किल से छोड़ा गया। इसके बाद उसने अपने मामा दलवीर निवासी ग्राम मोहरेना, थाना गबाना, अलीगढ़ और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जतिन की तहरीर पर 31 जुलाई को तीनों अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एजीएम एचआर मुकेश काैशिक, डीजीएम एचआर बालेंद्र चाैधरी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। एसएसआई महेश मलिक ने बताया कि सोमवार को चीनी मिल के एजीएम एचआर मुकेश काैशिक, डीजीएम एचआर बालेंद्र चाैधरी को अपहरण, धमकी देकर रुपये वसूलने के आरोप में ग्राम सिरसवां दोराहा से गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।