फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramveer Singh became the king of Kundarki after registering a historic victory.

Moradabad News: ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कुंदरकी के किंग बने रामवीर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Ramveer Singh became the king of Kundarki after registering a historic victory.
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के साथ ही कई रिकाॅर्ड टूट गए। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कुंदरकी विधानसभा सीट के 57 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कुंदरकी सीट पर पहली बार वोटों की जीत का अंतर डेढ़ लाख के करीब पहुंचा। इससे पहले जियाउर्रमान बर्क ने रिकाॅर्ड 43,162 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट पर पहला चुनाव वर्ष 1967 में हुआ था। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार एम लाल को 4971 वोटों से जीत मिली थी। इस सीट पर उपचुनाव मिलाकर अभी तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकाॅर्ड भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 1,44,791 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस सीट पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 2022 के चुनाव में 43,162 मतों से चुनाव जीतकर जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा के चंद्र विजय सिंह के सबसे अधिक मतों के अंतर विजयी होने के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था। कुंदरकी सीट पर सबसे कम 200 वोटों से जीत का अंतर है। यह जीत बसपा के हाजी अकबर के नाम है। वर्ष 1996 में उन्होंने सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 200 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



कुंदरकी सीट पर अब तक प्रत्याशियों की जीत का अंतर

वर्ष


विजयी दल

जीत का अंतर

2024


भाजपा


1,44,791

2022


सपा


43,162

2017


सपा


10,821




2012


सपा


17,201




2007


बसपा


9,270




2002


सपा


17,882




1996


बसपा


200




1993


भाजपा


23,288




1991


जनता दल

6,431

1989


जनता दल

9,063

1985


कांग्रेस


11,327

1980 जनता पार्टी

4,007

1977


जनता पार्टी

10,192

1974


कांग्रेस


5,985


1969


भारतीय क्रांति पार्टी
2,713



1967


निर्दलीय

4,971
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed