{"_id":"688fc734df449180c10e437e","slug":"rampur-youth-who-was-kidnapping-a-girl-was-beaten-up-and-his-car-was-vandalised-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-101676-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: युवती को अगवा कर ले जा रहा था युवक, शोर मचने पर लोगों को लगी भनक, कार में तोड़फोड़.. थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: युवती को अगवा कर ले जा रहा था युवक, शोर मचने पर लोगों को लगी भनक, कार में तोड़फोड़.. थाने का घेराव
Mon, 04 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी(मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी(मुरादाबाद)
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:01 AM IST
सार
रामपुर निवासी युवक ने युवती का कार से अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने कार रोक ली और युवती को छुड़ा लिया। युवक की पिटाई कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डिलारी।थाने पर हंगाम करते नगर पंचायत ढकिया के लोग
विस्तार
रामपुर के कार सवार युवक ने युवती का अपहरण करने की कोशिश की। कार में बैठी युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर कार को घेर लिया और युवती को बचा लिया। इस दाैरान कार सवार की पिटाई करते हुए कार भी तोड़ दी। युवक भागते हुए थाने पहुंचा।
विज्ञापन
पीछे से पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। मामला क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां की रहने वाली युवती को रामपुर का एक युवक कार से अपहरण कर ले जा रहा था।
विज्ञापन
युवती ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बाइक से पीछा करते हुए कार को घेर लिया और कार में बैठी युवती को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कार क्षतिग्रस्त कर दी। युवक की भी पिटाई की गई गई।
विज्ञापन
युवक किसी तरह भागकर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उसका पीछा करते हुए थाने पहुंचे ग्रामीणों ने युवती के अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती का भी कहना है कि युवक उसका कार से अपहरण कर ले जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक-युवती आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।