फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Wife caught in objectionable condition with lover, gave triple talaq, beat up lover

Rampur: दोपहर को प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी पत्नी, अचानक आ गया पति... हरकत देख सिर पर सवार हुआ खून; फिर जो हुआ

Sat, 29 Jun 2024 06:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 06:12 PM IST
सार

मसवासी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए पति ने पत्नी को सरेआम तीन तलाक दे दिया। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन
Rampur: Wife caught in objectionable condition with lover, gave triple talaq, beat up lover
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस युवक को चौकी ले गई। इस बीच पत्नी की करतूत से गुस्साए पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। चौकी में दोनों पक्ष के लोग मसले का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत केलाखेड़ा की युवती का 11 साल पहले मसवासी चौकी क्षेत्र के युवक से निकाह हुआ था। दंपती के नौ साल का एक बेटा है जो फिलहाल अपनी ननिहाल गया हुआ है।
विज्ञापन


बताते हैं कि लगभग दो साल पूर्व विवाहिता का नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का आपस में मिलना-झुलना शुरू हो गया। पति किसान है और वह खेत पर काम करने जाता। चर्चा है कि उसकी गैर मौजूदगी में विवाहिता से मिलने के लिए उसका प्रेमी अकसर घर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग दबी जुबान में चर्चा भी करने लगे लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। इधर, पति भी अंजान रहा, लेकिन शनिवार के दिन विवाहिता के प्रेम संबंधों से पर्दा उठ ही गया। शनिवार की सुबह पति रोजमर्रा की तरह घर से काम करने गया तो मौका पाकर प्रेमी उसके घर पहुंच गया।

प्रेमी युगल कमरे में अकेले रंगरंलियां मना रहे थे। इस बीच विवाहिता का पति घर आ गया। उसने कमरे में पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो सन्न रह गया। उसने युवक को पकड़ लिया जमकर धुनाई शुरू कर दी।


शोर शराबा और हंगामा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। गुस्साए पति ने सबके सामने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आई। इसके बाद दंपती के परिजन भी चौकी आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed