{"_id":"64ec4a13e4c418512f024117","slug":"rampur-police-arrested-absconding-female-gangster-in-honeytrap-case-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों का फंसाती थी महिला गैंगस्टर महक... अब ऐसे हुई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों का फंसाती थी महिला गैंगस्टर महक... अब ऐसे हुई गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 12:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:55 PM IST
सार
रामपुर पुलिस ने हनीट्रैप मामले में फरार चल रही महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच आरोपी पहले ही जेल भेज दिए थे। महिला गैंगस्टर जोहरा पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फोन पर अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को फंसाने और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में फरार चल रही महिला गैंगस्टर जोहरा उर्फ महक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला की एक साल से तलाश कर रही थी। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है।
आरोपी महिला गैंगस्टर को जेल भेज दिया गया। गंज थाने में एक साल पहले लोगों को फोन पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिये फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया था। एक पीड़ित की शिकायत पर छह अगस्त 2022 को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
जांच में एक महिला समेत छह लोगों का नाम सामने आया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि शहर के मुहल्ला अस्तबल स्थित शुतुरखाना निवासी जोहरा उर्फ महक फरार चल रही थी।

पुलिस जोहरा की तलाश में लंबे समय से थी। पुलिस में महिला समेत सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने गैंगस्टर जोहरा को गिरफ्तार कर लिया।
गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि इस मामले में हनी ट्रैप का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया था, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में फरार जोहरा अब पुलिस के हत्थे चढ़ी। जोहरा पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। सीमा और जोहरा और अन्य कुछ थे।