फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rampur nawab send legal notice to pakistani channel for showing rafat zamani begum photo in serial

पाकिस्तान के टीवी चैनल ने रफत जमानी बेगम की तस्वीर वाले सीन हटाये, रामपुर के नवाब ने भेजा था नोटिस

Wed, 08 Jul 2020 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Jul 2020 02:18 PM IST
सार

- नवाब काजिम अली खां ने पाक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से भेजा था लीगल नोटिस
- पाकिस्तान के मीडिया हाउस ने नोटिस का भेजा जवाब, तस्वीर के प्रयोग पर जताया खेद 

विज्ञापन
rampur nawab send legal notice to pakistani channel for showing rafat zamani begum photo in serial
rampur nawab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल नौलखा में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पत्नी रफत जमानी बेगम की तस्वीर वाले सीन टीवी वन चैनल ने हटा दिये हैं। इससे जुड़े एपिसोड भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए गये है। टीवी चैनल ने कानूनी नोटिस मिलने के बाद खेद जताते हुए ऐसा किया है। 

विज्ञापन


रामपुर के अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अली सिबतैन फाजली के जरिए टीवी वन चैनल को 10 जून को लीगल नोटिस भेजकर अपनी दादी की तस्वीर बगैर इजाजत सीरियल में दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। 18 जून को टीवी चैनल चलाने वाले मीडिया हाउस एयरवेज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर जिब्रान खटक ने इस नोटिस का जवाब भेजा है। 
विज्ञापन


अपने जवाब में चैनल की ओर से सीरियल में रफत जमानी बेगम की तस्वीर दिखाये जाने पर खेद व्यक्त किया गया है। मीडिया हाउस के मैनेजर ने कहा है कि नौलखा से रफत जमानी बेगम की तस्वीर वाले सीन हटा दिये गए हैं और सभी सोशल प्लेटफोर्म्स से भी इस एपिसोड को डिलीट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब काजिम अली खां ने बताया कि पाकिस्तानी मीडिया हाउस पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने वहीं के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लाहौर निवासी अली सिबतैन फाज़ली के माध्यम से क़ानूनी प्रक्रिया शुरू की थी। चैनल की ओर से आए जवाब के बाद उनका उददेश्य पूर्ण हो गया है। इस कार्य में इस्लामाबाद निवासी बिजनेसमैन अब्दुल्लाह काजमी ने भी सहयोग किया है। उन्होंने दोनों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed