फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur girl accuses local man for forcing her to drink acid

रामपुर: आरोपियों ने की मुझे तेजाब पिलाने की कोशिश, झुलसे होंठ और मुंह, युवती ने दिया बयान

Tue, 17 Nov 2020 01:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Rampur girl accuses local man for forcing her to drink acid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में तेजाब फेंके जाने के मामले में पीड़ित युवती का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आरोपियों ने उसको तेजाब पिलाने की कोशिश की थी। इससे उससे होठ झुलस गए। एक दिन पहले युवती के पिता ने बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती ने एफआईआर में नामजद आरोपी के नाम के वारदात में शामिल होने की बात भी कही। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपी से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसके साथ दो अन्य युवक कौन थे। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम पड़ोसी के घर से आ रही युवती पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेजाब फेंक दिया था। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल से पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई थी। इस घटना को लेकर अजीमनगर थाने में रविवार की रात गांव के एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने बाइक सवारों द्वारा बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगाया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया है। लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिर भी एहतियातन उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजन उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कह रहे थे। 

 

एसपी शगुन गौतम का कहना है कि परिजनों ने जो तहरीर दी है उसके आधार पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में आरोपी का नाम लिया है। कहा है कि आरोपियों ने उसे तेजाब पिलाने की कोशिश की थी, जिससे उसके होठ और मुंह झुलस गए हैं। 

केमिकल या तेजाब, जांच को भेजा सैंपल 
युवती पर तेजाब फेंके जाने के घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें घटनास्थल पर तेजाब या किसी केमिकल का कोई निशान नहीं मिला। अलबत्ता उसके घर में किसी केमिकल की कुछ छींटे जरूर मिली हैं। पुलिस ने उसके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। 

एसपी शगुन गौतम का कहना है कि डॉक्टर यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि युवती पर तेजाब फेंका गया है या कोई दूसरा केमिकल। इस स्थिति में जो सैंपल मिले हैं उसे जांच के लिए मुरादाबाद के फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed