{"_id":"5f94427a8ebc3e9bfd3f84d2","slug":"rampur-father-and-son-die-in-a-horrific-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
Sat, 24 Oct 2020 08:34 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बस के नीचे फंसी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कोसी पुल के पास हुए हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के कटघर थाना क्षेत्र के कैथ वाली मस्जिद निवासी सुलेमान अपने दो बेटों शाह मदनी (12) और अली अहमद (आठ) के साथ रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में किसी से मिलने गए थे। वापस जाते समय कोसी पुल पर सहरानपुर डिपो की रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना भयंकर था कि तीनों पिता-पुत्र बस के नीचे फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों को बाहर निकाला। हादसे में सुलेमान और उनके पुत्र मदनी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अली अहमद को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन