फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur boarder seal to protect from Samajwadi party workers

जौहर विवि मामला: पुलिस ने किए कड़े इंतजाम, सपाइयों को रोकने के लिए सील रहीं रामपुर की सीमाएं

Fri, 02 Aug 2019 01:32 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rampur boarder seal to protect from Samajwadi party workers
सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी, सांसद आजम खां के अपमान और विधायक अब्दुल्ला आजम खां की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामपुर में प्रदर्शन का एलान किया था। इसको देखते हुए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। सुबह से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं। दिनभर नोकबंदी रही। रामपुर की ओर आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस प्रशासन की इसी सख्ती के चलते दूसरे जनपदों के सपा कार्यकर्ता रामपुर नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस प्रशासन की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए सांसद आजम खां पुत्र स्वार-टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम खां के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर में बड़े विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया था। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने का फरमान दिया था। ऐसे में आशंका थी कि बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर आएंगे।
विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतजाम कड़े किए गए। आसपास के जिलों की फोर्स बुला ली गई। सुबह से ही शहर की सीमाएं सील कर दी गईं। मिलक, स्वार टांडा, बिलासपुर, शाहबाद, कोसी पुल पर फोर्स तैनात कर दी गई। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के रामपुर की ओर नहीं आने दिया गया। इसके अलावा सपा के तमाम नेताओं को उनके जिलों से ही पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। शाम तक दूसरे जिले का एक भी सपा नेता रामपुर नहीं पहुंच सका। यहां तक कि रामपुर जिले के ही नेता अपने घरों से निकलकर नहीं आ सके। इसके साथ ही तमाम अफसर लगातार भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने किया रामपुर में कैंप 

सपाइयों के धरने प्रदर्शन के एलान को लेकर आईजी रमित शर्मा गुरुवार को रामपुर में कैंप किए रहे। उन्होंने अधिकारियों से पल-पल की घटना की जानकारी ली। आईजी ने बताया कि जिले में धारा-144 लागू है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने ना पाए इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। दूसरे जनपदों से आने वाले लोगों को वहीं पर रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed