फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramlila flag procession creates a buzz in Thakurdwara; chants of 'Jai' resonate.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में रामलीला के झंडा जुलूस की धूम, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ramlila flag procession creates a buzz in Thakurdwara; chants of 'Jai' resonate.
ठाकुरद्वारा। नगर में बृहस्पतिवार को रामलीला के झंडा जुलूस की धूम रही। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते प्रभु राम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


नगर में रामलीला मंचन से पहले झंडा जुलूस निकाले जाने की परंपरा है। बृहस्पतिवार को रामलीला झंडा जुलूस गाजे-बाजे के बीच धूमधाम से निकाला गया। जुलूस नगर के रामलीला मैदान से विधिवत पूजन के बाद शुरू हुआ। छहराया, बड़ा बाजार, कोतवाली, तहसील, कोर्ट रोड होते हुए यह जुलूस कमालपुरी मार्ग पर स्थित दशहरा मेला स्थल पर पहुंचा। वहां भी पूजन के बाद झंडा स्थापित किया गया।
विज्ञापन

जुलूस में सबसे आगे झंडा था। इसके पीछे ढोल-मजीरे बजाकर भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु चल रहे थे। बीच-बीच में भगवान राम के जयकारे भी गूंज रहे थे। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही रास्ते के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, शोभित अग्रवाल, अनिल नायक एडवोकेट, उमेश गुप्ता, अमित व्यास, जितेंद्र सक्सेना, अजय सक्सेना, विजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कमेटी के अनुसार नगर में रामलीला मंचन 12 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा।
00

कॉलेज में शिक्षकों की कम उपस्थिति पर डीआईओएस ने जताई नाराजगी
- ठाकुरद्वारा के एसडीएच इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, जरूरी निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। डीआईओएस रितु तोमर ने बृहस्पतिवार को नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम बताई। प्रधानाचार्य को अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ शिक्षक अवकाश पर हैं। कॉलेज में करीब 750 छात्र पंजीकृत हैं। सभी को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाता है।
डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं को वितरण के बाद बची पुस्तकों को अपने कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य से डीआईओएस ने यू डाइज का काम देखने वाले को छह माह में हटाने का कारण पूछा। साथ ही सवाल उठाया कि स्टाफ में किसी तरह का विवाद तो नहीं है। इस पर प्रधानाचार्य ने कोई विवाद न होने की बात कही। डीआईओएस ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षण कार्य किया जाए।
---------
राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर तक
डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने बुधवार को जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला का भी निरीक्षण किया था। वहां पर 200 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 48 बच्चे उपस्थित थे। वहां के कॉलेज के भवन की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर अलंकार योजना के तहत मरम्मत कराने का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से 18 अक्तूबर को मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी। बालिकाओं को इसमें हिस्सेदारी के लिए प्रेरित करने को भी कहा है।


शांति भंग में तीन पकड़े, जमानत पर छूटे
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने अलग-अलग झगड़े की अलग-घटनाओं में तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनमें मोहल्ला मछली बाजार निवासी फकरे आलम और मुरादाबाद के लोदीपुर निवासी तंजीम शामिल हैं। गांव गोपीवाला निवासी जाहिद को भी गिरफ्तार किया। एसडीएम कोर्ट से सभी जमानत पर छोड़ दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed