फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramlila begins in Bilari

Moradabad News: बिलारी में रामलीला का मंचन शुरू

Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins in Bilari
बिलारी। नगर के मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में सोमवार देर रात से सुन्दर कांड के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया। पंडित रोहित पाराशरी ने विशेष पूजन कर रामलीला शुरू कराई। पहले ही दिन रामलीला मंचन देखने नागरिकों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात साढ़े आठ बजे के बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर रामलीला मंचन का उदघाटन किया। मुरादाबाद से आए पंडित राजकुमार गोस्वामी एंड जागरण पार्टी के कलाकारों ने सुन्दरकांड का पाठ किया। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला मंचन देखकर हमें अच्छा जीवन जीने की सीख मिलती है। इसकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने की जरूरत है। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान की ओर से एसडीएम और अन्य अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन उदघाटन के कार्यक्रम में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी ऋषिपाल सिंह, विकास गुप्ता एडवोकेट, मोहनलाल शर्मा, राजू गुप्ता एडवोकेट, चंदन डुडेजा, नितिन डुडेजा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पंकज चौहान और संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रशांत चौधरी, विजेंद्र चंद्रवंशी, रमाकांत गुप्ता, किशनलाल प्रजापति, ब्रजरतन प्रजापति,मनोज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे। सुन्दरकांड के एकता कला मंच के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर क्षेत्र के सहसपुर स्थित राजमहल में 24 सितंबर की शाम से ऐतिहासिक रामलीला मंचन शुरू होगा। सहसपुर राज परिवार की रानी रीना कुमारी द्वारा कलाकारों की आरती करके रामलीला मंचन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed