फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramlila: Audience deeply moved by the enactment of Ahilya's deliverance.

रामलीला : अहिल्या उद्धार का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Audience deeply moved by the enactment of Ahilya's deliverance.
कांठ। श्री रामलीला मंचन अस्थायी समिति के तत्वावधान में नगर में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, पंडालीला, जनकपुर भ्रमण और पुष्प वाटिका का मंचन किया। इसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दिखाया गया कि राक्षसी ताड़का का वध करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण भ्रमण करते हुए अहिल्या के पास पहुंचते हैं और उनका उद्धार करते हैं। इसके बाद महामुनि विश्वामित्र के साथ दोनों जनकपुर पहुंचते और यहां भ्रमण करते हैं। पुष्प वाटिका में श्रीराम सीता के मन को भा जाते हैं। रामलीला मंचन के दौरान बीच-बीच में श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। इस अवसर पर व्यवस्था में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज कुमार बिश्नोई, निर्देशक सुधीर कुमार बिश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, इंद्रजीत सिंह बिश्नोई, सुशील नंबरदार, पिंटू बिश्नोई, प्रदीप बिश्नोई, सनी बिश्नोई, डॉ. जितेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, विजय चौहान सीटू, त्रिवेद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed