राजगद्दी शोभायात्रा के साथ हुआ दसवां घाट रामलीला का समापन
सार
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट मुरादाबाद के रामलीला महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेद्र यादव , महामंत्री निमित जायसवाल, सभी पदाधिकारियों ने प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान का रोली तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक छत्रपाल सिंह सैनी, महामंत्री आदित्यवीर शास्त्री, इंद्रजीत शर्मा, रंगमंच प्रभारी राजेश वाल्मीकि, सोनू, सुमन, चंद्रपव्रकाश गुप्ता, अनिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन