फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramleela not start at kundarki, protest against police

नहीं शुरू हुई रामलीला, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
ramleela not start at kundarki, protest against police
कुंदरकी में रामलीला स्‍थल गेट पर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की अभद्रता और उत्पीड़न के चलते बंद की गई नगर की रामलीला दूसरे दिन भी शुरू नहीं हुई। मायूस दर्शकोें में रोष फैल गया। रामलीला देखने आए युवकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबीजी की। एसडीएम, सीओ ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन


कुंदरकी में धर्मस्थल विवाद में दर्ज रिपोर्ट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई की थी। नामजदों को पकड़ने के इरादे से दबिश दी थी। आरोप है कि पुलिस रामलीला स्थल पर पहुंची और गुरुवार की रात कलाकारों से अभद्रता की और रामलीला बंद करा दी। गुस्साए पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रात्रि रामलीला मंचन के समय तमाम दर्शक पहुंचे लेकिन रामलीला नहीं हुई। इस कारण वह मायूस होकर लौट गए। स्थिति तनावपूर्ण न हो इसके लिए दोनों पक्षों में समझौता कराने के इरादे से दोनों पक्षों को बुलाया था। लेकिन देर रात तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में सुबह से चर्चा थी कि कई बार दोनों पक्षों से अलग-अलग प्रशासन की बातचीत हो चुकी है। रात तक हल निकाल लिया जाएगा। इस इरादे से कस्बे के युवा रामलीला स्थल पर मंचन देखने पहुंचे थे। लेकिन मंचन स्थगित रहा।

देर रात करीब 10:30 बजे मंचन देखने पहुंचे युवक मंचन शुरू न होने पर भड़क गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को जानकारी मिली तो एसडीएम, सीओ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।


मुश्किल से सीओ ने हंगामा कर रहे युवकों को शांत कर तितर-बितर किया। किसी तरह स्थिति को काबू में किया गया। इसके बाद युवक अपने घरों को लौट गए। रामलीला मंचन स्‍थ्‍ागित रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed