{"_id":"6abd7900b34991b0db0edd42","slug":"ramganga-water-level-recedes-survey-of-crop-damage-resumes-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1005900-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर घटा, फसलों की क्षति का सर्वे फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर घटा, फसलों की क्षति का सर्वे फिर शुरू
विज्ञापन
- लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से बढ़ गया था रामगंगा-कोसी का जलस्तर
- बुधवार शाम रामगंगा का जलस्तर 189.770 मीटर रिकाॅर्ड किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। लगातार हुई बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से बढ़ा रामगंगा का जलस्तर अब घटने लगा है। बुधवार शाम रामगंगा का जलस्तर 189.770 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। कोसी के जलस्तर में मंगलवार से लगातार कमी आ रही है। वहीं पानी कम होने के साथ ही फसलों के नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर जमकर बारिश हुई। इसके बाद बैराजों से पानी छोड़ना पड़ा। इससे जिले में रामगंगा और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार शाम जहां रामगंगा का जलस्तर 187.750 मीटर था वहीं रविवार शाम जलस्तर बढ़कर 188.900 मीटर पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर 189.850 मीटर पहुंच गया था। वहीं बुधवार से रामगंगा का जलस्तर घटकर 189.770 मीटर हो गया। वहीं मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि प्रभावित गांवों में पानी कम होने पर वहां फसलों की क्षति का सर्वे शुरू हो गया है।