{"_id":"6a88bce98919f2970a0b78cf","slug":"ramganga-water-level-drops-soil-erosion-accelerates-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115073-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर घटा, कटान ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा का जलस्तर घटा, कटान ने पकड़ी रफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। डैम से पानी छोड़ने के बाद ऊफनाई रामगंगा नदी का जलस्तर कांठ के खादर क्षेत्र में अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन नदी द्वारा खादर निचले इलाकों के खेतों में तेजी से कटान किया जा रहा है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं।
कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी का जलस्तर मैदान और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा हुआ चल रहा है। बृहस्पतिवार को नदी से बाहर निकला पानी कांठ के गांव गोपालपुर में अस्थायी तटबंध तक पहुंच गया था। वहीं कांठ में गांव सलेमपुर से पाइंदापुर जा रहे मार्ग पर पड़ने वाले रामगंगा नदी के नाले में भी पानी आने से सलेमपुर-पाइंदापुर मार्ग पर भी पानी उतरने लगा था। इसी के साथ खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित किसानों के खेतों और जंगल में भी नदी का पानी फैल गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह से नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया था। गांव दरियापुर के अमीचंद्र सैनी, गोपालपुर के मनोहर सिंह, बहादरपुर खद्दर के ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शाम तक जलस्तर काफी हद तक कम हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार नदी का जलस्तर तो कम हो रहा है लेकिन रामगंगा खेतों में तेजी से कटान कर रही है। जिससे किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए चिंतित हैं। उप जिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। दौरा कर स्थिति को भी देखा गया और एहतियात के तौर पर सभी छह बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर कम हो रहा है।