फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ramganga reached close to the danger mark, flood alert

Moradabad News: खतरे के निशान के करीब पहुंची रामगंगा, बाढ़ का अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Ramganga reached close to the danger mark, flood alert
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खो बैराज से रविवार को छोड़े गए 40 हजार क्यूसेक पानी और दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे रामगंगा किनारे बसी आबादी के घरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। बाढ़ और कटान की आशंका को लेकर तहसील प्रशासन ने रामगंगा किनारे रह रहे लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं।
रविवार सुबह आठ बजे रामगंगा का जलस्तर 188.44 मीटर था। 40 हजार क्यूसेक पानी खो बैराज से रामगंगा में छोड़ दिया गया, जो रात तक जिले में पहुंच गया। सोमवार सुबह आठ बजे रामगंगा का जलस्तर 1.20 मीटर तक बढ़कर 189.64 मीटर हो गया। यह चेतावनी निशान चार सेमी. ऊपर रहा। चेतावनी निशान 189.60 मीटर है।
विज्ञापन

शाम चार बजे रामगंगा का जलस्तर 13 सेंटीमीटर और बढ़कर 189.77 पहुंच गया। खतरे का निशान 190.60 सेमी. है, जो अब एक मीटर से भी कम बचा है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक रामगंगा का जलस्तर अभी और बढ़ रहा है। इसके कारण चक्कर की मिलक, बरवालान, वारसी नगर, जामा मस्जिद के पास नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों के करीब तक रामगंगा का पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवालान कॉलोनी निवासी फिरासत, डब्बू व वेदप्रकाश ने बताया कि रामगंगा का जलस्तर बढ़ने पर तहसील प्रशासन की ओर से घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि कहां जाएं।
ढेला नदी उफनाई, खइया घोसीपुरा के मुख्य मार्ग पर भरा दो फीट पानी
मुरादाबाद। ढेला नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय से छह किमी दूर भोजपुर मार्ग पर खइया घोसीपुरा गांव के पास मुख्य सड़क पर दो फीट पानी तेजी से बहने लगा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पैर फिसल कर बहने का डर सताता रहा। लोग कुछ लोग कंधे पर साइकिल रख कर, कुछ एक दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पार करते नजर आए। ग्रामीणों आसिफ, अनस, नाजिम ने बताया कि सूचना के बावजूद प्रशासन द्वारा वहां राहगीरों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आसपास के करीब 10 गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

- रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। चेतावनी बिंदु से 17 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है, लेकिन रामगंगा से कहीं भी बाढ़-कटान का खतरे की सूचना नहीं है। ढेला नदी के उफनाने से कटान और सड़क पर पानी आने की सूचना मिली थी। संभावित बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ खंड की टीम अलर्ट मोड पर है। - राजेश कुमार गंगवार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed