फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga depth low in some places

जिगर कॉलोनी के बाद नदी में गहराई कम, नहीं हो सका सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
ramganga depth low in some places
मुरादाबाद। सीवरेज, मिलों के अपशिष्ट और अवैध निर्माणों से रामगंगा नदी की दुर्दशा का सर्वे स्टीमर के सहारे होना था। जलशक्ति अभियान में नगर निगम की सहयोगी डब्लूडब्लूएफ ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की। डीएम राकेश कुमार से साझा की गई। लेकिन रामगंगा नदी में जिगर कॉलोनी के बाद गहराई कम होने से सर्वे ही ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि िजब रामगंगा में भरपूर पानी था तब इसका सर्वे करने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में बारिश का पानी अधिक होता है। मुरादाबाद में औसत से 27 फीसदी कम बारिश हुई थी। 523.8 मिली बारिश का अनुमान था। 380.7 मिमी बारिश ही हुई। इसकी वजह से जितना जलस्तर अनुमानित था, उससे कम पर नदी में बहाव है। जलशक्ति अभियान में डब्लूडब्लूएफ संस्था को सीवरेज, मिलों के अपशिष्ट और नदी किनारे होने वाले अवैध कब्जों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करानी थी। इसके लिए मुफीद स्टीमर पर ही टीम को रामगंगा नदी में सर्वे कराना था। चट्टा पुल से जिगर कॉलोनी के बीच नदी में गहराई ठीक मिली। लेकिन इसके बाद गहराई कम होने के बाद स्टीमर चलना ही मुश्किल हो गया। यही वजह रही कि सर्वे ही खटाई में पड़ गया। अब पहाड़ों में बारिश अधिक होने का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि उसके बाद ही रामगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी चंद रोज पहले ही बारिश के कारण रामगंगा में काफी पानी बह रहा था तब भी सर्वे किया जा सकता था पर ऐसा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुआ था सर्वे
डब्लूडब्लूएफ के मो. आलम के मुताबिक तीन साल पहले रामगंगा नदी में सर्वे किया गया था। इसकी रिपोर्ट प्रशासकीय अधिकारियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी गई थी। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाईयां हुई थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामगंगा नदी में गिरने वाले अपशिष्ट पर पहले ही चिंता जता चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed