फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ramganga

गणेश प्रतिमा विसर्जन के वक्त पांच डूबे, चार बजे एक लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ramganga
मुरादाबाद के कटघर बलदेवपुरी डेरी गांव का रहने वाला मृतक योगेश को रामगंगा नदी में डूबने के बाद बोड
मुरादाबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन के वक्त कटघर थानाक्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी में गंगा मंदिर के सामने पांच युवक रामगंगा नदी में डूब गए। इनमें से चार को बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक लापता है। लापता युवक के परिवार वालों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर हाईवे पर स्थित रामगंगा पुल पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक रामपुर से मुरादाबाद की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहा। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। लापता युवक की तलाश में रामगंगा नदी में गोताखोरों को उतारा गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बल्देवपुरी में रहने वाले हरवंश आटो चालक हैं। परिवार में पत्नी सावित्री, दो बेटे योगेश (21) और अक्षय हैं, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। योगेश बीए का छात्र है। सावित्री ने बताया कि शाम करीब छह बजे बल्देवपुरी से गणेश प्रतिमा का विसर्जन रामगंगा नदी में करने के लिए वह बेटे योगेश और अन्य लोगों के साथ आईं। यहां पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान योगेश सहित पांच युवक रामगंगा नदी में डूबे गए। चार युवकों को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। जबकि योगेश रामगंगा में लापता हो गया। उसकी तलाश करने के लिए उन्होंने शोर मचाया। लेकिन पुलिस ने गोताखोर को नहीं बुलाया। बाद में योगेश के साथियों ने ही उसकी तलाश की लेकिन रात नौ बजे तक वह नहीं मिला। जिससे गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे पर स्थित रामगंगा पुल पर रात नौ बजे जाम लगा दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत किया गया। रात 11 बजे जाम खुलवाया गया। इस दौरान गोताखोर बुलाकर रामगंगा नदी में योगेश की तलाश में लगाए गए। देर रात तक योगेश का पता न चलने से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मां का आरोप- योगेश को पुलिस ने न ढूंढा न ढूंढने दिया
मुरादाबाद। सावित्री का आरोप है कि उनके बेटे ने नदी में डूबते वक्त अपने हाथ बाहर निकालकर मदद की गुहार लगाई थी लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस वालों ने उसे नहीं ढूंढा। उसकी तलाश के लिए मौके पर गोताखोर भी मौजूद नहीं थे। परिवार के लोग उसकी तलाश के लिए कहने लगे तो उनको भी वहां से हटा दिया गया। जिस वजह से योगेश को रामगंगा नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका। सावित्री का आरोप है कि पुलिस अगर लापरवाही न दिखाती तो अन्य लोगों की तरह योगेश को भी बाहर निकाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम
मुरादाबाद। गंगा मंदिर के पास बड़ी संख्या में लोग गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। वहां पर बल्लियां और रस्सियां भी नहीं लगाई गई हैं, जिससे की लोगों को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। हादसा होने के बाद भी स्थिति जस की तस है।

बच निकले चारों युवक सुरक्षित: पुलिस
मुरादाबाद। पुलिस का कहना है कि रामगंगा में योगेश के अलावा डूबे चार अन्य युवकों में से दो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी हालत में भी सुधार है। चारों युवक सुरक्षित हैं। इनमें से एक बरबलान का तो अन्य तीन कल्याणपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। योगेश लापता है, उसकी तलाश के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको भी बाहर निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed