फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ram is the embodiment of righteousness (Maryada Purushottam); everyone should draw inspiration from his life: Kamal

मर्यादा पुरुषोत्तम हैं राम, उनके जीवन से सभी लें प्रेरणा : कमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ram is the embodiment of righteousness (Maryada Purushottam); everyone should draw inspiration from his life: Kamal
कांठ। नगर में रामलीला मंचन का रविवार को कांठ के सपा विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और नगर पंचायत अध्यक्ष कांठ इकबाल आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और रामलीला को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर इससे मिलने वाली सीख को अपने जीवन में धारण कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने दशहरा मेला स्थल पर करोड़ों की लागत से कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए जल्द ही रामलीला मैदान में भी टीन शेड का निर्माण और पक्का फर्श कराए जाने का एलान किया।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी ने विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष का फूलमालाएं पहना और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। संचालक रामलीला निर्देशक सुधीर कुमार विश्नोई और प्रदीप कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज विश्नोई, कोषाध्यक्ष नवनीत पहलवान, विनोद लम्बरदार, सपा जिला उपाध्यक्ष पिंटू बिश्नोई, आरिफ मलिक, सहल दिलशाद व अरशद फुरकान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed