{"_id":"6a4185295704a78032008944","slug":"rajveer-singh-becomes-tehsil-president-of-jat-mahasabha-for-the-second-time-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-112313-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दूसरी बार जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष बने राजवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दूसरी बार जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष बने राजवीर सिंह
विज्ञापन
बिलारी। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के वार्षिक समारोह में चौधरी राजवीर सिंह को जाट महासभा का लगातार दूसरी बार तहसील अध्यक्ष चुना गया। समारोह में वक्ताओं ने जाट समाज की आपसी एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान बिलारी में जाट महासभा के दोनों गुट भी एक ही मंच पर नजर आए।
सिरसी रोड स्थित पर टांडा अमरपुर के निकट स्थित सिरोही मिलन विहार फार्म हाउस पर रविवार दोपहर जाट महासभा का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में कई गांवों से बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग पहुंचे। जाट महासभा के नए अध्यक्ष का चुनाव कराने का प्रस्ताव लाया गया। इस दौरान आम सहमति पर वर्तमान अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह के सिर पर पगड़ी बांधकर उन्हें दोबारा जाट महासभा का बिलारी तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया।
चौधरी राजवीर सिंह ने कहा कि वह पूरे समाज को साथ लेकर काम करेंगे। बुजुर्गों को साथ लेकर समाज की एकजुटता को और अधिक मजबूत बनाएंगे। जाट समाज की कृषि, शिक्षा, खेल, उद्योग आदि क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे। जाट बाहुल्य ग्रामों में बैठकें कर समाज के युवाओं को नशापान और मद्यपान से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान खास बात यह रही कि बीते कई वर्षों से जहां जाट महासभा की अलग-अलग कमेटियां बन रही थीं। इस समारोह में दोनों गुट साथ दिखे। दोनों गुटों की एकता कराने में नगरपालिका बिलारी के पूर्व सभासद रानू चौधरी की विशेष भूमिका रही। समारोह की अध्यक्षता चौधरी विजय सिंह तथा संयुक्त संचालन जाट महासभा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष भूरे सिंह फौजी और शिक्षक नेता सरजू सिंह ने किया। समारोह में विशेष अतिथि जाट महासभा के प्रदेश संरक्षक चौधरी रामफल सिंह रहे। अंत में जाट महासभा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी भूरे सिंह फौजी ने बिलारी में दोनों स्थानीय गुट के एक मंच पर आकर आम सहमति से तहसील अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के प्रति आभार जताया।
-- -- -- -- --
समारोह में इनकी रही मौजूदगी
जाट महासभा के वार्षिक समारोह और तहसील अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष उदयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील लाठर, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह मलिक, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह के अलावा सूरज सिंह, राम सिंह, राजबहादुर सिंह, भयराज सिंह, पदम सिंह,महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मलिक, रानू चौधरी, खिलेंद्र सिंह, आशु बालियान, विक्की चौधरी, मनोज सिरोही, चंद्रविजय सिंह, मुन्ना सिंह, राजीव सिंह, व्रतपाल सिंह आदि रहे।
फोटो संख्या-03,04