फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raju became third time president

राजू तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष, अरविंद पहली बार महामंत्री बने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
raju became third time president
मुरादाबाद। नगर निगम अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी-अधिकारी संघ के संपन्न चुनाव में राजू भाई अंबेडकर लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि महामंत्री पद पर अरविंद कुमार पहली बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

टाउनहाल कार्यालय पर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी-अधिकारी संघ की हुई बैठक में तीन साल के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा ओमकार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्याम विकल और देवाशीष को उपाध्यक्ष, सौरभ को कार्यालय मंत्री, दिनेशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, रामदास, राजू, धर्मेश और रमेश गंगवार को संयुक्त मंत्री, संजय कुमार, पुरन प्रसाद, अंकित यादव संगठन मंत्री तथा जावेद को निर्विरोध प्रचार मंत्री चुना गया। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुब्हान और महामंत्री मोहित चौहान ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed