फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rajmistri died in suspecious comdition

संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
rajmistri died in suspecious comdition
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कटघर के देहरी गांव निवासी राजमिस्त्री पंकज सैनी (25) देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज के भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को गांव कुछ लोगों ने पंकज के साथ मारपीट की थी। जिसमें उसे चोटें आई थीं। पिटाई की वजह से ही उसकी हालत बिगड़ी थी। कटघर मनीष सक्सेना ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed