फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raj Mistry drank acid after not getting the money lent for the medicine, died

Moradabad News: दवा के लिए नहीं मिली उधार दी रकम तो राज मिस्त्री ने पी लिया तेजाब, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Raj Mistry drank acid after not getting the money lent for the medicine, died
मुरादााबद। मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने के लिए उधार दी गई रकम वापस नहीं मिली तो राजमिस्त्री ताराचंद (45)ने तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ताराचंद के परिवार में पत्नी पूनम, चार बेटियां प्रियांशु, प्रियंका, प्रिया व भूमिका और दो बेटे दीपक व कुणाल हैं। ताराचंद के भाई बाबूराम ने बताया कि दो माह ताराचंद काे कैलसा रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से वह कोई काम धंधा नहीं कर पा रहा था। तारा चंद्र का एक बेटा भी बीमार है। इलाज के लिए उसके सामने रुपयों का संकट आ गया था। वह अपनी जमीन गिरवी रखकर रुपये लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जमीन भी गिरवी नहीं रख पाया। ताराचंद ने दो साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने बीस हजार रुपये उधार लिए थे। बार बार तगादा करने के बाद भी उसने तारा चंद को रुपये वापस नहीं दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तारा चंद को दवा लानी थी। उसने कई लोगों से रुपयों की मांग की, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसके बाद वह अपने बीस हजार रुपये उस व्यक्ति के घर पहुंच गया। जिसने दो साल पहले रकम उधार ली थी। ताराचंद की पत्नी का आरोप है कि उस दोस्त ने भी रुपये नहीं दिए। उलटा उसे बुरा भला और अपने घर से भगा दिया। इससे आहत होकर चारा चंद अपने घर पहुंचा और काफी देर रोया। पत्नी और बच्चों के समझाने के बाद भी वह शांत नहीं हुआ। इसी बीच पत्नी और बच्चे इधर उधर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसने तेजाब पी लिया। जब बेटे की नजर पड़ी तब उसने मां को जानकारी दी। तारा चंद घर में ही उल्टियां करने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया लेकिन यहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed