फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Raj Bahadur was made SDM in place of Ghanshyam Verma in Bilari

Moradabad: फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलवाने वाले SDM को हटाया गया, जानिए कौन होंगे बिलारी के नए एसडीएम

Sun, 17 Jul 2022 02:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Jul 2022 02:08 AM IST
सार

फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलवाने वाले बिलारी के एसडीएम घनश्याम वर्मा को हटा दिया गया है।  उनके स्थान पर एसीएम (प्रथम) राजबहादुर को बिलारी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Raj Bahadur was made SDM in place of Ghanshyam Verma in Bilari
बुलडोजर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फर्नीचर के रुपये मांगने पर फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलवाने के आरोपी बिलारी के एसडीएम घनश्याम वर्मा को हटा दिया गया। उन्हें मुख्यालय संबद्ध किया गया है। एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार द्वारा शनिवार पूरे दिन की गई जांच के बाद डीएम को शाम को सौंपी गई रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर एसीएम (प्रथम) राजबहादुर को बिलारी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


12 जुलाई को बिलारी तहसील क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी फर्नीचर कारोबारी जाहिद अहमद के घर की दीवार एसडीएम घनश्याम वर्मा के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ पहुंच कर ढहा दी थी। एसडीएम का कहना था कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में फर्नीचर कारोबारी का आरोप था एसडीएम ने उनसे फर्नीचर उधार लिए थे। जिसकी रकम मांगने पर क्षुब्ध होकर यह कार्रवाई की गई है। फर्नीचर कारोबारी ने इसकी लिखित शिकायत डीएम और कमिश्नर से की थी। जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार को सौंप दी थी। घटना के बाद से ही यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। शनिवार सुबह ही मामले की जांच के लिए एडीएम (प्रशासन) बिलारी पहुंच गए थे। उन्होंने वहां पहुंच कर तालाब की पैमाइश कराई। फर्नीचर कारोबारी जाहिद अहमद तथा एसडीएम घनश्याम वर्मा समेत कई अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए। शाम को उन्होंने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इस रिपोर्ट के बाद देर शाम डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को वहां से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। उन्होंने उनके स्थान पर जिला मुख्यालय पर तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) राज बहादुर सिंह को बिलारी तहसील का एसडीएम नियुक्त किया है।
विज्ञापन


बिलारी के एक फर्नीचर कारोबारी ने फर्नीचर के रुपये मांगने पर एसडीएम द्वारा उसके घर की दीवार ढहाने का आरोप लगाया गया था। शनिवार एडीएम (प्रशासन) को इसकी जांच के लिए भेजा गया था। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है लेकिन व्यापारी को जो नोटिस दी गई थी उसमें समय 15 दिन न देकर एक सप्ताह के भीतर ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। व्यापारी और एसडीएम के बयान में भी काफी अंतर है जिसकी सत्यता की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल जांच की निष्पक्षता प्रभावित न हो इसके लिए एसडीएम को हटाकर उन्हें मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर एसीएम (द्वितीय) राजबहादुर को बिलारी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। कमिश्नर को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed