फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raising in Moradabad PAKISTAN's favourabal slogans after JNU

मंडल में भी पहुंचा जेएनयू के नारों का ‘वायरस’

Thu, 18 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू में भारत विरोधी नारेबाजी का मसला राजनीतिक टकराव का रूप लेने लगा है। गृह विभाग ने खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया है। सभी बड़े आयोजनों पर निगाह रखी जा रही है। मुरादाबाद में भी पाक समर्थित नारेबाजी का मामला सामने आया है। बुधवार को एक शिक्षण संस्थान से मिली सूचना के बाद पुलिस और  खुफिया विभाग ने छानबीन की है।
विज्ञापन



जेएनयू के नारों का ‘वायरस’ मंडल में भी पहुंच गया है। दो दिन पहले रामपुर में कुछ बाइक सवार युवकों ने पाक समर्थित नारे लगाए थे। हालांकि इनके बारे में पुलिस अभी तक कुछ भी नहीं बता सकी है। वह कौन थे कहां से आए थे किसी को नहीं पता। बुधवार को मुरादाबाद में भी एक बड़े शिक्षण संस्थान में पाक समर्थित नारे लगने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



क्योंकि मुद्दा संवेदनशील था लिहाजा तत्काल पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पहुंचकर छानबीन की। खुफिया विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि नारे लगाने वाले कौन थे। हालांकि अभी कुछ जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं इस प्रकार के मामले सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी जनपदों के लिए गृह विभाग से जारी निर्देशों में कहा गया है कि अगर कहीं कोई भड़काऊ नारेबाजी होती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। आला अफसरों को सूचना दी जाए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से भी कहा गया है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से पहले पूरी छानबीन कर लें। आयोजकों से साफ कहा जाए कि अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसके लिए सीधे तौर पर वह जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed