फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rain pridiction in soon

आज हो सकता है मौसम में बदलाव, बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
rain pridiction in soon
मुरादाबाद। फरवरी माह में मार्च जैसी तपिश देने वाला मौसम रविवार को बदल सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। पहाड़ों की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को बादलों की आवाजाही के संग कहीं-कहीं बारिश की बौछार भी हो सकती है। इससे लगातार बढ़ रहे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम के वातावरण में हल्की ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप की तपिश रहेगी।
विज्ञापन

वहीं फरवरी के आखिरी दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 68 फीसदी थी, जो शाम को सिर्फ 44 फीसदी रह गई। नमी की कमी की वजह से मौसम काफी गर्म हो गया है। दिन में तेज गति की हवा चली। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम से पूर्व दिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed