फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rain in moradabad city

दो दिन की बारिश में जलमग्न हुआ शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
rain in moradabad city
बारिस के कारण रामगंगा बिहार मे भरा पानी - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मानसून आते ही शहर में जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। शुक्रवार से जारी मानसूनी बारिश ने पूरा शहर जलमग्न कर दिया। पॉश कॉलोनियों सहित शहर के बाजारों और गली-मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। कई जगह तो घुटनों तक पानी भरा था। कई स्थानों पर खड़ंजे और सड़कें भी धंस गईं। लोगों का रास्तों से निकलनामुश्किल हो गया। जलभराव से निजात दिलाने के लिए निगम के अफसर और क्विक रिस्पांस टीम दिनभर दौड़ती रही।
विज्ञापन

पॉश कालोनियों में घुटनों तक पानी
शहर की रामगंगा विहार, आशियाना कॉलोनी की गलियां पानी से लबालब थीं। सेल्स टैक्स कार्यालय के पास दो से तीन फुट पानी भरा था। सीएल गुप्ता स्कूल रोड, आशियाना कॉलोनी के कई हिस्से पानी से भरे थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास भी पानी भरा हुआ था। विपुल, अशोक टंडन आदि ने बताया कि हर बारिश में उनकी कॉलोनी पानी से लबालब हो जाती है। कुछ दिन पूर्व पार्षद को बुलाकर उनके साथ वार्ता की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बुद्धि विहार के सेक्टर तीन बी, सी, एक और दो में जलभराव था। पार्षद ने निगम के अधिकारियों को सूचना दी। निगम की टीम ने पहुंचकर पानी निकाला।
विज्ञापन

बाजारों का भी बुरा हाल
शहर के बाजारों का भी बुरा हाल रहा। गुरहट्टी में तो डाकघर के पास घुटनों तक पानी भरा था। जीएमडी रोड, ताड़ीखाना चौराहा, अमरोहा गेट, ईदगाह बाजार के अलावा लाइनपार क्षेत्र में प्रकाश चौक बाजार का भी बुरा हाल रहा। यहां पर जबर्दस्त जलभराव से समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे भी लबालब, टूटी सड़कों में भरा पानी
दिल्ली हाईवे, रामपुर रोड, संभल रोड पर भी जगह-जगह पानी भरा था। फव्वारा चौक से बुध बाजार तक टूटी हुईं सड़कों के गड्ढों में पानी भरा था। यहां से गुजर रहे वाहनों से लोगों के ऊपर पानी जा रहा था। गागन तिराहे के अलावा खुशहालपुर से कांठ रोड जा रहे रास्ते पर भी कई जगह पानी भरा था, जिससे मार्ग अवरुद्ध रहा।

बैठ गए खड़ंजे और सड़क
इतना पानी बरसा कि सड़क भी कई जगह से धंस गई। नागफनी रोड, झब्बू के नाले के पास सड़क धंस गई। यहां गुजरने वालों के साथ हादसे का खतरा बना रहा। झब्बू के नाले के पास लोगों ने बताया कि पिछले शनिवार को भी सड़क धंस गई थी, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed