फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain exposes the Municipal Corporation; claims of development washed away.

Moradabad News: बारिश में खोली नगर निगम की पोल, विकास के दावों पर पानी ही पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the Municipal Corporation; claims of development washed away.
मुरादाबाद। ये तस्वीरें किसी गांव के मोहल्ले की नहीं, नगर निगम मुरादाबाद क्षेत्र की कॉलोनियों की हैं। हालांकि इन्हें देखकर नहीं लगता कि हम शहर में हैं। बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम लोगों को साफ रास्ता तक मुहैया नहीं करा पा रहा है, इसके आगे की सुविधाओं की बात सोचना तो बेमानी है। बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे हुई तेज बारिश ने नगर निगम के उन हवाई दावों की असलियत सबके सामने लाकर रख दी है, जिसमें कहा गया था कि नाले साफ करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के 14 घंटे बाद भी लाइनपार क्षेत्र की कई कॉलोनियां जलमग्न रहीं। एकता कॉलोनी, पैपटपुरा, कुंदनपुर, ढक्का, करूला, जिगर कॉलोनी समेत में सड़कों से लेकर घरों के बाहर तक पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जलभराव के बीच होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

लाइनपार के कुंदनपुर ढक्का, एकता कॉलोनी पश्चिमी, विकास नगर, राम तलैया और वार्ड-37 के कई हिस्सों में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी। कुंदनपुर ढक्का में तो पिछले एक महीने से बिना बारिश के ही जलभराव की समस्या बनी हुई थी, बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। इससे इतर मझोला सब्जी एवं फल मंडी में भी जलभराव के कारण कारोबार प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल जलभराव की समस्या उठाई जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि टीम पहले 69 अंडरग्राउंड नालों की सफाई कर रही हैं। कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या इस बार सामने नहीं आई। सभी जगह समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयंतीपुर
यहां लोगों के घरों के सामने गली में जलभराव है। लोगों का कहना है कि पास में नाला बंद होने के कारण कॉलोनी में अक्सर जलभराव होता है। बारिश के बाद समस्या दोगुनी हो गई है।

कुंदनपुर
यहां भी नालियों के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरों के बाहर सड़क पर लबालब पानी भरा है। लोग गंदे पानी से गुजरकर मुख्य सड़क तक जाने को मजबूर हैं।

करूला, गूलर वाली मस्जिद
बारिश के 14 घंटे बाद भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति रही। लोग गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। लोगों का कहना था कि हर मानसून में उन्हें भीषण जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ता है।

ढक्का की पुलिया
यहां हाल ही में पुलिया का निर्माण और नाले की सफाई व नया नाला निर्माण किया गया था। इसके बावजूद बारिश के के बाद जलभराव की समस्या फिर सामने आने लगी है। लोगों का कहना है कि एक बार के बाद दोबारा सफाई नहीं की गई।

दीनदयालनगर, ऑफिसर्स कॉलोनी
दीनदयालनगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में भी बारिश के 15 घंटे बाद जलभराव रहा। विभिन्न विभागों के अधिकारी यहां रहते हैं लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था यहां भी ठीक नहीं है।

जिगर कॉलोनी पार्क
जिगर कॉलोनी स्थित पार्क जहां सुबह-शाम लोग टहलने व व्यायाम करने आते हैं। बारिश के घंटों बाद भी यहां भारी जलभराव की स्थिति रही और लोग टहलने नहीं आ सके।


एकता कॉलोनी
एकता कॉलोनी में श्री जाहरवीर मंदिर के सामने भीषण जलभराव व कीचड़ की स्थिति है। यहां सड़क ही नहीं बनी है, जिसके कारण हर बारिश में यहां लोगों का जीना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed