फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways' 'war room' is ready; major stations in the division will be monitored 24/7

Moradabad News: रेलवे का वार रूम तैयार, मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगी 24 घंटे नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Railways' 'war room' is ready; major stations in the division will be monitored 24/7
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी सूचना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे ने मंडल कार्यालय की नई कंट्रोल बिल्डिंग में वार रूम तैयार किया है। इसके माध्यम से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वार रूम में बैठकर प्लेटफॉर्म, यात्रियों की आवाजाही और अन्य प्रमुख यात्री क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।


निगरानी व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वार रूम में कर्मचारियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।

रविवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने इस वार रूम का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर सतर्कता बढ़ाने के लिए वार रूम सक्रिय है। सिर्फ मंडल मुख्यालय ही नहीं बल्कि बड़ौदा हाउस और रेलवे बोर्ड तक मॉनिटरिंग की जा रही है। मंडल के अधिकारी भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां ड्यूटी करते हैं। सीसीटीवी फुटेज में किसी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या का पता चलने पर संबंधित स्टेशन अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम ने कैमरों से हो रही मॉनिटरिंग देखी और तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed