फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways to build two new bridges over Ganga at Brajghat and Ramganga at Moradabad

Moradabad News: ब्रजघाट में गंगा और मुरादाबाद में रामगंगा पर दो नए पुल बनाएगा रेलवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Railways to build two new bridges over Ganga at Brajghat and Ramganga at Moradabad
मुरादाबाद। रेलवे अब ब्रजघाट में गंगा नदी और मुरादाबाद में रामगंगा नदी पर ट्रेनों के गुजरने के लिए नए पुल बनाने जा रहा है। गाजियाबाद-सीतापुर फोर लाइन रेलवे ट्रैक परियोजना के तहत इन दोनों पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पुराने पुलों को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि उनके समानांतर अत्याधुनिक तकनीक वाले नए पुल तैयार किए जाएंगे। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ रेल संचालन भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन




रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ब्रजघाट में गंगा नदी पर करीब 800 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा। मुरादाबाद में रामगंगा नदी पर लगभग 450 मीटर लंबा पुल तैयार होगा। दोनों पुल अप और डाउन लाइन के लिए अलग-अलग बनाए जाएंगे, ताकि ट्रेनों को गुजरने का इंतजार न करना पड़े। इन पुलों को हाईस्पीड रेलवे ट्रैक और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के अनुरूप डिजाइन किया जा रहा है। पुलों पर कवच सुरक्षा तकनीक भी लागू होगी। इसके बाद यहां से ट्रेनें 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से गुजर सकेंगी। अभी पुराने पुलों पर गति सीमा कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ती है।
विज्ञापन

ब्रजघाट का रेलवे पुल लंबे समय से रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है। पुराने ढांचे के कारण यहां वर्षों तक ट्रेनों को बेहद धीमी गति से निकाला जाता रहा। बाद में पुल की क्षमता बढ़ाने और ट्रैक सुधार के बाद गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचाई गई थी, लेकिन अब बढ़ते रेल यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने नया पुल बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर बनने वाला नया पुल भी मुरादाबाद मंडल के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इसी मार्ग से गुजरती हैं। मौजूदा पुल पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक का दबाव अब कम हो जाएगा। रेलवे ने दोनों पुलों का सर्वे और डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही टेंडर जारी होने की उम्मीद है।


वर्जन
गंगा और रामगंगा नदी पर नए रेलवे पुल बनाए जाएंगे। फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट के तहत कार्य के लिए पहले एजेंसी का चयन होगा। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। अभी यह शुरुआती चरण में हैं।
- महेश यादव, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed