फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways reduced power consumption, saved Rs 5 crore

रेलवे ने बिजली की खपत की कम, पांच करोड़ रुपये बचाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railways reduced power consumption, saved Rs 5 crore
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल ने अपने नौ रेलवे स्टेशनों पर 704.42 किलोवाट क्षमता के सौर उर्जा प्लांट लगाकार बिजली की खपत कम की है। इससे रेलवे के बिजली के खर्चे में पांच करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसके अलावा रेलवे ने सभी स्टेशनों पर लगी लाइटों को एलईडी में बदल दिया है। इससे भी विद्युत खपत काफी कम हुई है। इतना ही नहीं बल्कि रेलवे ने वर्ष 2020-21 में 28 लाख रुपये का डीजल भी बचाया है।
विज्ञापन

रेलवे के विद्युत विभाग ने एक संयुक्त रिपोर्ट मंगलवार को प्रस्तुत की है। इसमें रेल मंडल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है। रेल मंडल में विद्युत की खपत कम करने के लिए लाइटों के अलावा अन्य उपकरणों को भी बदला गया है।
विज्ञापन

रायवाला, बरेली, ऋषिकेश, रुड़की, शाहजहांपुर, मुरादाबाद ,हरिद्वार और हरदोई में सौर ऊर्जा के प्लांट लगाए जा चुके हैं। दफ्तरों में विंडो एसी को थ्री स्टार एवं उससे ऊपर की श्रेणी में बदल दिया गया है। रोड साइड स्टेशनों की लाइट कोविड-19 के दौरान यात्री गाड़ियां न चलने के कारण 50 फीसदी कम की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के मुताबिक वर्ष 2019 -2020 में कुल ऊर्जा खपत चार करोड़ 23 लाख 58 हजार 398 यूनिट था। वर्ष 2020 -21 में यह खर्च कुल तीन करोड़ 36 लाख 48 हजार 545 यूनिट रह गया, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम है। इसके अलावा ट्रेनों का संचालन कम होने के कारण रेलवे की डीजल खपत पिछले वर् की तुलना में 32 हजार 888 लीटर कम है।

इससे रेलेव को 28 लाख रुपये से अधिक की बचत हुई है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद और हापुड़ में रिमोट एसी कंट्रोलर डिवाइस लग जाने से अब एसी का संचालन एवं मॉनिटरिंग एंड्रॉयड मोबाइल एप से होगी।इससे विद्युत ऊर्जा की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed