फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway worker dies after being hit by train Smart city: Your city got 73rd rank by beating many cities ahead

स्मार्ट सिटी में मुरादाबाद को 73वीं रैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by train Smart city: Your city got 73rd rank by beating many cities ahead
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी परियोजना की रैंकिंग में इस बार मुरादाबाद ने सुधार करते हुए बरेली समेत कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। देश के 100 शहरों में 73वीं रैंक हासिल की है। वहीं बरेली 77वीं रैंक पर है। खास बात यह है कि इससे पांच माह पहले अपना शहर 99वें स्थान पर था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना 2015 में शुरू हुई थी। चौथे चरण में मुरादाबाद को 2018 में इस योजना में शामिल किया गया, लेकिन कुछ कारणों से एक साल तक शहर में स्मार्ट सिटी को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया। मार्च 2019 में शहर को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास शुरू हुए। इस बीच अधिकांश शहर काफी आगे बढ़ चुके थे। फरवरी 2021 में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यों की हकीकत परखी गई तो अपने शहर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। उस समय देश के 100 शहरों में मुरादाबाद 99 वें स्थान पर था। इस शर्मनाक स्थिति से उबरने के लिए नगर नगर निगम के अधिकारियों ने कार्यों में तेजी लाई। स्मार्ट सिटी की 36 परियोजनाओं में से 32 परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत कराने में भी सफलता प्राप्त कर ली। इसमें अधिकांश की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 26 डीपीआर के वर्कऑर्डर हैं। चार परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृति को लेकर कार्य चल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि यह परियोजनाएं भी जल्द स्वीकृत हो जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि रैंकिंग में यह सुधार अधिकांश परियोजनाओं के स्वीकृत हो जाने व उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होना तो है ही इसके अलावा करियर मित्र और डिजिटल पाठशाला को लेकर शहर में जो कार्य शुरू किए गए हैं उसकी वजह से भी रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सहारनपुर-बरेली को पछाड़ा
मुरादाबाद। इससे पहले हुई रैंकिंग में बरेली और सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना में मुरादाबाद से आगे चल रहे थे। लेकिन इस बार दोनों ही शहर पिछड़ गए हैं। बरेली को 77वीं रैंक पर तो सहारनपुर को 93वीं रैंक पर संतोष करना पड़ा है। जून में देश में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाला आगरा शहर भी इस बार एक रैंक पीछे खिसक गया है। उसे छठी रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण के शहरों में अव्वल
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के दस शहरों का चयन अलग-अलग चरणों में किया गया है। लखनऊ का चयन पहले राउंड में किया गया। वहीं कानपुर, आगरा, वाराणसी का चयन दूसरे, प्रयागराज, अलीगढ़ व झांसी का चयन तीसरे तथा बरेली, सहारनपुर और मुरादाबाद का चयन चौैथे चरण में किया गया। इस तरह प्रगति की बात करें तो चौथे चरण में चयनित शहरों में मुरादाबाद का प्रदर्शन न सिर्फ सबसे बेहतर रहा है। बल्कि देश के कई उन शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है जिनका चयन तीसरे चरण में हुआ था।

स्मार्ट सिटी परियोजना पर करोना काल के बावजूद सभी कार्यों पर तेजी से काम हुआ है। अधिकांश परियोजनाओं की डीपीआर स्वीकृत कराने में भी हम कामयाब रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया भी कई कार्यों की पूरी हो रही है। करियर मित्र और डिजिटल पाठशाला परियोजना पर शहर में काम भी शुरू हो गया है। इस उपलब्धि से ही रैंकिंग में सुधार हुआ है। आने वाले दो-तीन माह में स्मार्ट सिटी के तमाम विकास कार्य धरातल पर होते नजर आएंगे। प्रयास होगा कि आने वाले समय में अपने शहर की रैंकिंग देश के टॉप 10 शहरों में हो सके।
- संजय चौैहान, नगर आयुक्त
कुछ इस तरह रैंकिंग में हुआ सुधार
माह/वर्ष रैंक
फरवरी 2021 99वीं
अप्रैल 2021 93वीं
जून 2021 77वीं
जुलाई 2021 73वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed