फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway will lay third line in Moradabad-Lucknow direction

मुरादाबाद-लखनऊ दिशा में रेलवे बिछाएगा तीसरी लाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Railway will lay third line in Moradabad-Lucknow direction
मुरादाबाद। मुरादाबाद से लखनऊ की दिशा में तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। साथ ही ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसलिए गोविंद नगर व अन्य ऐसे क्षेत्र जहां रेलवे लाइन आबादी के बेहद करीब हैं। वहां चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। यह स्पष्टीकरण रेलवे ने गोविंगनगर में ट्रैक किनारे बन रही दीवार को लेकर हुए हंगामे के बाद जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को गोविंद नगर, आंबेडकर नगर में रेलवे ने ट्रैक किनारे दीवार बनाने के लिए नींव की खुदाई शुरू की तो लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामला मेयर, विधायक और जिलाधिकारी तक भी पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवार बनने से यहां रास्ता बंद हो जाएगा। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए रेलवे को 20 फीट रास्ता छोड़कर दीवार बनानी चाहिए। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि लोगों के निकलने के लिए वहां फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में वहां तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी और यातायात संबंधी उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे को भूमि की आवश्यकता होगी। नगर निगम के साथ बनी सहमति के अनुसार 10 फीट जगह छोड़कर दीवार बनाई जा रही है। इससे लोगों को हाई स्पीड ट्रेनों के कारण जान-माल का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed