Railway Update: दिल्ली-पंजाब-बिहार के बीच चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद से सफर करने वालों को सहूलियत
रेलवे गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए पांच और स्पेशन ट्रेन चलाएगा। यह रेलगाड़ियां दिल्ली से बिहार के बीच चलेंगी। इससे मुरादाबाद रेल मंडल के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे पहले ही 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। अब बृहस्पतिवार शाम को पांच जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेेनें दिल्ली-पंजाब-बिहार के बीच चलेंगी। मुरादाबाद मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत होगी। इन ट्रेनों का संचालन 14 अप्रैल से शुरू होगा और जून के अंत तक जारी रहेगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ ट्रेनों में अनारक्षित कोच भी होंगे। ये ट्रेनें मंडल के मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर ठहरेंगी। लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर, अंबाला, सरहिंद, बनारस, अमेठी, प्रतापगढ़, रक्सौल, छपरा, देवरिया आदि जिलों के लिए यात्री बुकिंग कर सकेंगे। इनका किराया सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना ज्यादा होगा।
- 05531-32 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल 14 अप्रैल से एक जुलाई
- 05565-66 सहरसा-सरहिंद-सहरसा 18 अप्रैल से 29 जून
- 05047-48 बनारस-आनंद विहार-बनारस 30 अप्रैल से 26 जून
- 05023-24 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर 28 अप्रैल से एक जुलाई
- 05115-16 छपरा-आनंद विहार-छपरा 01 मई में 27 जून
पद्मावत समेत चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
ईद के बाद भी ट्रेनों में भीड़ बरकरार है। ऐसे में रेलवे ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि (14207) मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में 13 से 19 अप्रैल तक एक स्लीपर कोच लगेगा।
(14208) दिल्ली-मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 16 से 22 अप्रैल तक एक स्लीपर कोच, (14205) अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 15 से 21 अप्रैल तक एक स्लीपर कोच, (14206) दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 14 से 20 अप्रैल तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
(12054-53) अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस में 14 अप्रैल को एक द्वितीय श्रेणी चेयरकार कोच, (12204-03) अमृतसर-सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस में 13 से 18 अप्रैल तक एक थ्री एसी कोच लगाया जाएगा। इससे वेेटिंग टिकट स्वत: कंफर्म हो जाएंगे और सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी।