फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   railway track

पटरी में बड़े गैप के चलते चंडीगढ़ एक्स्रपेस समेत छह ट्रेनें थमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
railway track
मुरादाबाद। रामपुर से शाहजादनगर स्टेशनों के बीच रेल पथ निरीक्षक घनश्याम ने पटरी में बड़ा गैप देखा। पीडब्लूआई स्टाफ ने चटकी पटरी की मरम्मत शुरू की। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ दिल्ली सुपरफास्ट, नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को रोकना पड़ा। गैप को बनाने में अधिक समय लगने से यह ट्रेनें 20 मिनट से 80 मिनट तक ट्रैक पर जहां-तहां खड़ी रही।
विज्ञापन

पोर्टल घनश्याम के मुताबिक किमी संख्या 1365/11-13 के बीच मंगलवार शाम चार बजे पटरी में बड़ा गैप देखा था। इसके बाद मंडल नियंत्रण कक्ष में अलर्ट मेसेज भेजा गया। इंजीनियरिंग स्टाफ ने पटरी पर मरम्मत के काम शुरू कराए। लेकिन इसमें वक्त लगा। इस दौरान यात्री ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया। गनीमत रही कि चटकी पटरी से कोई यात्री ट्रेन नहीं गुजरी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। पटरी पर मरम्मत के बाद दस किमी प्रति घंटे की गति बाध्यता लगाई गई।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित :
12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 70 मिनट
12429 लखनऊ दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट
15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 75 मिनट
14511 नौचंदी एक्सप्रेस 20 मिनट
एक मालगाड़ी 45 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed