{"_id":"66064c63c0775a7d8902839e","slug":"railway-news-seven-trains-including-rajyarani-express-will-run-late-railways-released-complete-timetable-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें देरी से चलेंगी, रेलवे ने जारी की है पूरी समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें देरी से चलेंगी, रेलवे ने जारी की है पूरी समय सारिणी
Fri, 29 Mar 2024 10:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:37 AM IST
सार
आलमनगर-शाहजहांपुर सेक्शन के टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होने के कारण तीन से पांच अप्रैल तक सात ट्रेनें देरी से चलेंगी। इसके बारे में रेलवे ने पूरा प्लान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रेनें दो से तीन घंटा लेट हो सकती हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन से पांच अप्रैल के बीच रेल मंडल के आलमनगर-शाहजहांपुर सेक्शन के टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इस कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को तीन दिन तक अलग-अलग तारीख में देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (22454) मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक मेरठ से दो घंटे की देरी से चलेगी। (15098) जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
(15652) जम्मूतवी-गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस तीन अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट की देरी से चलेगी। (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट की देरी से चलेगी। (13152) जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
(15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस दो अप्रैल को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।