फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: Amrit Bharat Express will run between Saharsa-Amritsar before Dussehra

Railway News: दशहरे से पहले सहरसा-अमृतसर के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पंजाब-बिहार के लिए चलेंगी ट्रेनें

Sat, 13 Sep 2025 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:20 PM IST
सार

दशहरे से पहले अमृतसर से बिहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होगी। इसका उद्घाटन 15 सितंबर को सहरसा से किया जाएगा। यह ट्रेन चंदौसी, मुरादाबाद और रुड़की में रुकेगी और यात्री जनरल टिकट से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Railway News: Amrit Bharat Express will run between Saharsa-Amritsar before Dussehra
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने तोहफा दिया है। दशहरे से पहले अमृतसर के छहेतरा से बिहार के सहरसा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी। 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन सहरसा से किया जाएगा। मंडल में चंदौसी, मुरादाबाद व रुड़की स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। 

विज्ञापन


लोगों को पंजाब से बिहार के बीच सफर करने के लिए आरक्षण कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनरल टिकट लेकर इस ट्रेन में सफर कर पाएंगे। हालांकि रेलवे ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ट्रेन सप्ताह में कितने दिन दौड़ेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन के दिन सहरसा से दोपहर 3:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन


अगले दिन दोपहर दो बजे मुरादाबाद में 10 मिनट के लिए ठहरेगी। इसके बाद रुड़की होते हुए देर रात दो बजे छहेतरा पहुंचाएगी। ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख और समय सारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर समेत छह स्टेशनों पर रुकेगी क्लोन एक्सप्रेस 
अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस 21 सितंबर से जालंधर कैंट समेत छह स्टेशनों पर रुकेगी। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (04651/52) क्लोन एक्सप्रेस जलंधर कैंट, लुधियाना, फेफना, बलिया, सहतवाड़, बकुल्ह स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। 

मुरादाबाद होकर पंजाब-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें 
 पंजाब व बिहार के बीच मुरादाबाद होकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन (05505-06) बढ़नी से पंजाब के अमृतसर के लिए 24 सितंबर से चलेगी। बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर ठहराव के साथ 27 नवंबर तक इसका संचालन होगा। दूसरी ट्रेन (05301-02) मऊ से अंबाला के लिए दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर इसका भी ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed