फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway News: 35 trains will run on changed route, problems of railway passengers will increase again

Railway News: बदले मार्ग से चलेंगी 35 ट्रेनें, फिर बढ़ेगी रेल यात्रियों की परेशानी, किसान आंदोलन का असर

Fri, 10 May 2024 09:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 09:35 AM IST
सार

पंजाब में किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 35 ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का फैसला लिया है। इससे एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। उधर, रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Railway News: 35 trains will run on changed route, problems of railway passengers will increase again
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन करीब एक माह से जारी है। रेलवे ने मुरादाबाद से गुजरने वाली 35 ट्रेनों को 10 मई तक बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया है। अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे मुरादाबाद का लुधियाना से रेल संपर्क कट सा गया है। सहारनपुर के रास्ते चंडीगढ़ तक जाने वाली कुछ ट्रेनों को दिल्ली के रास्ते डायवर्ट किया गया है। अब तक किसानों के ट्रैक से हटने की सूचना नहीं है, इसलिए 10 मई के बाद भी यात्रियों को दुश्वारी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि हमारा प्रयास है कि ट्रेनें निरस्त न हों, परिवर्तित मार्ग से ही सही लेकिन यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचें। मुरादाबाद मंडल की कम ट्रेनें ही निरस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। 18 से 30 मई के बीच रेलवे ने आनंद विहार से मुजफ्फरपुर तक दो स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन (05219-20) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 व 25 मई को मुजफ्फरपुर से और 19 व 26 मई को आनंद विहार से चलेगी।


इसके अलावा (05251-52) मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 22 व 29 मई को मुजफ्फरपुर से और 23 व 30 मई को आनंद विहार से चलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दोनों ट्रेनों में बुकिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।

रेलवे को माल ढुलाई से ज्यादा यात्रियों से हुई आय

मुरादाबाद रेल मंडल ने अप्रैल 2024 में यात्रियों से माल ढुलाई की अपेक्षा दोगुनी आय प्राप्त की है। दोनों को मिलाकर एक माह में कुल 138 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। अप्रैल में 49.9 लाख यात्रियों ने मुरादाबाद मंडल से टिकट बुक कराए।

अप्रैल 2023 में कुल 38.42 लाख यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। मुरादाबाद मंडल को अप्रैल 2024 में यात्री आय से 81.7 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि अप्रैल 2023 में 72.58 करोड़ रुपये मिले थे। मंडल को अप्रैल में माल यातायात 40.05 करोड़ रुपये की आय हुई है।

जो कि अप्रैल 2023 की आय से 16.65 प्रतिशत अधिक है। मंडल ने अप्रैल 2024 में विविध आय से 9.95 करोड़ कमाए हैं। जबकि 2023 में इससे कुल 6.66 करोड़ रुपये मिले थे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अप्रैल 2024 में मुरादाबाद मंडल को कुल आय 138.47 करोड़ रुपये हुई है।



अप्रैल 2023 में हुई 120.88 करोड़ की आय हुई थी। ज्ञात हो कि इस वर्ष रेलवे ने अप्रैल में ही 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इससे यात्री आय में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed