{"_id":"6004a7398ebc3e2f20383cf1","slug":"railway-increas-fair-after-add-special-word-on-normal-trains-city-news-mbd376494248","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल का खेल : नाम स्पेशल, सुविधाएं सामान्य और किराया तीन गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल का खेल : नाम स्पेशल, सुविधाएं सामान्य और किराया तीन गुना
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने कुंभ मेले के दृष्टिगत हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली 18 ट्रेनों को बहाल किया है। ये सभी ट्रेनें कोरोना से पहले नियमित थीं और किराया भी सामान्य था। जबकि अब रेलवे इन ट्रेनों को स्पेशल का नाम देकर यात्रियों को लूटने में लगा हुआ है। महामारी काल में सभी ट्रेनों के नंबर की शुरूआत जीरो से की जा रही है। इसमें खेल यह है कि सिर्फ नंबर के आगे जीरो लगाकर ट्रेनों को स्पेशल बता दिया और किराया लगभग तीन गुना बढ़ा दिया गया।
मुरादाबाद होकर हरिद्वार तक जाने वाली जिन ट्रेनों को बहाल किया गाया है। उनका किराया कोरोना काल से पहले सामान्य था लेकिन अब यह किराया यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। मुरादाबाद से हरिद्वार तक उपासना एक्सप्रेस (12327) के स्लीपर कोच में 170 रुपये का टिकट लगता था लेकिन अब यह टिकट 415 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार अन्य ट्रेनों में भी स्लीपर कोच से लेकर एसी प्रथम तक किराये में लगभग तीन गुना तक अंतर है। इससे यात्रियों की पर मंहगे किराये की मार पड़ रही है। नतीजतन कुंभ मेले के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी इस बार कम है। गौरतलब है कि कुंभ मेले के लिए काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस समेत कई नियमित ट्रेनों को बहाल किया गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश का कहना है कि ट्रेनों का किराया रेलवे बोर्ड की ओर से निर्धारित होता है। इसमें मंडल स्तर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
मुरादाबाद से हरिद्वार तक ट्रेनों के किराये में अंतर
ट्रेन नंबर और नाम कोच किराया पहले किराया अब
03009 (दून एक्सप्रेस) स्लीपर 140 रुपये 355 रुपये
02327 (उपासना एक्सप्रेस) स्लीपर 170 रुपये 415 रुपये
05005 (राप्ती गंगा एक्सप्रेस) स्लीपर 140 रुपये 385 रुपये
05001 (मुज्जफरपुर-देहरादून) स्लीपर 140 रुपये 385 रुपये
02369 (कुंभ एक्सप्रेस) स्लीपर 170 रुपये 415 रुपये
04113 (प्रयागराज-देहरादून) स्लीपर 170 रुपये 385 रुपये