{"_id":"6b089f682b3c6b97470c3edd","slug":"railway-employees-staged-a-protest-at-the-drm-office-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1045839-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेल कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेल कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) ने बृहस्पतिवार को डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में करीब 150 कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि एनपीएस और यूपीएस को समान करते हुए कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ते के किस्तों का एरियर दिया जाए। कर्मचारियों ने रेलवे के सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरने, ठेका प्रथा समाप्त करने और नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति को प्राथमिकता देने की मांग की। रेलवे आवासों के किराये में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि रोकने और जर्जर आवासों की मरम्मत कराने की मांग भी उठाई। इसके अलावा रनिंग स्टाफ से जुड़ा तुगलकी फरमान वापस लेने और उनके अधिकारों, अवकाश व कार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर न्यायसंगत व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय माथुर, सिराज अहमद, जय कुमार, बत्ती लाल मीणा आदि मौजूद रहे।