फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway clear the picture on UTS

रेलवे अनारक्षित टिकट पर भ्रम साफ, केवल महाकुंभ की ट्रेनों के लिए मिलेंगे काउंटर टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railway clear the picture on UTS
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड की ओर से अनारक्षित टिकटों के लिए जारी आदेश से बनी भ्रम की स्थिति को बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक यात्री विपणन विपुल सिंघल ने गुरुवार को जारी अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि त्योहार स्पेशल और क्लोन ट्रेनों में आरक्षित टिकट की ही व्यवस्था रहेगी। केवल महाकुंभ के लिए चलाई जाने वाली ट्रेनों में काउंटर टिकट की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व रेलवे बोर्ड की ओर से पत्र जारी कर जोनल मुख्यालयों को आदेश दिए गए थे कि महाकुंभ से अनारक्षित काउंटर टिकट जारी किए जाएंगे। हालांकि कोरोना को देखते हुए बंद की गई इस व्यवस्था को दोबारा चालू करने का निर्णय भी जोनल मुख्यालयों पर ही छोड़ा गया था। लेकिन इस आदेश से भ्रम बन गया था। माना जा रहा था कि इस समय चल रही ट्रेनों के लिए भी अनारक्षित कांउटर टिकट जारी किए जाएंगे। गुरुवार को विपुल सिंघल की ओर से जारी पत्र में साफ किया गया है कि त्योहार, कोविड और क्लोन स्पेशल ट्रेनों के तय अवधि तक उनमें सभी श्रेणियों में आरक्षित टिकटों की ही व्यवस्था लागू रहेगी। जबकि महाकुंभ के लिए चलने वाली ट्रेनों में बोर्ड की ओर से जारी पूर्व आदेश को जारी रखा जाएगा। उन ट्रेनों में आनरक्षित श्रेणी के काउंटर टिकट यात्री ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed